कर्मा क्या है
कर्मा : मेरा मानना है की अगर इंसान की नियत साफ़ और कर्म अच्छे होते है! तो कोई और उसके बारे में कुछ भी कहे कहने दे! कोई फर्क नहीं पड़ेगा! वो उसके कर्म है! कुछ लोग आपको ही नहीं वो तो सच को भी गलत साबित करने पर लगे होते है! लेकिन सचाई यही है की सच्च हमेशा सच्च ही रहता है! उस पर कोई पर्दा नहीं डाल सकता! वो एक दिन सामने आ ही जाता है!
नमस्कार दोस्तों मैं शायर राठौड़ स्वागत करता हूँ आप सबका हमारी अपनी वेबसाइट shayarallinone पर! दोस्तों मैं आपके लिए लेकर आता हूँ कुछ रोचक बाते जिनसे अक्षर लोग जानकर भी अनजान बने होते है! यह बाते कई लोगो को कड़वी लगती है! क्योंकि सच कहता हूँ और सच कहने वाले बहुत से लोगो को अच्छे लगते है! बहुत जन को कड़वे लगते है! दोस्तों आज मैं एक ऐसे topic ( कर्मा क्या है | What is KARMA | कर्मा का सही अर्थ ) पर बात करूँगा जो बहुत जरुरी हो जाता है सभी को समझना!
What is KARMA
कर्मा : कर्म करते है और उन कर्मो के परिणाम को कर्मा कहा गया है! ईश्वर ने मनुष्य जीवन दिया है तो स्वभाविक है, उसके द्वारा अपने उस जीवनकाल में काफी कुछ कर्म किया जाता है! और समय के साथ उन सभी कर्मो के परिणाम भी सामने आते है!
कर्मा का सही अर्थ
कर्मा की पहचान | कर्मा का सही अर्थ : दोस्तों कर्मा की पहचान कर्मो से होती है कर्म को हम इस तरह से समझ सकते है
१. दोस्तों मनुष्य का पहला कर्म उसका दिमाग करता है जैसे की उसकी सोच और समझ के अनुसार वो क्या सोचता है उसे क्या करना है क्या नहीं!
२. कर्म : जो सोच समझकर शारीरिक रूप से अपनी मानसिकता के साथ कोई कार्य किया जाता है तो वो उसके कर्म है! कर्मो में भी दो तरह के कर्म होते है एक अच्छे कर्म तो दूसरे बुरे कर्म! यह बात हमेशा अपने दिमाग में रखनी चाहिए की परिणाम दोनों के मिलेंगे! वो भी आपकी सोच से भी काफी ऊपर होंगे! अच्छे कर्मो का अच्छा परिणाम तो बुरे कर्मो का बुरा परिणाम!
३. अकर्म : दोस्तों सोचने समझने से भी कुछ नहीं होता जब तक आप कोई काम को practically नहीं करेंगे तो वो अकर्म ही कहलायेंगे!
कुछ कर्मो के ऊपर लिखा है इन्हे जरूर पढ़े | कर्मा कोट्स इन हिंदी
- कर्म अच्छे और नैक करो, धैर्य रखे आज नहीं तो कल फल जरूर मिलेगा!
- करोगे कर्म तो फल जरूर मिलेगा आज नहीं तो कल मिलेगा! कर्म अच्छे है तो अच्छा मिलेगा! कर्म बुरे है तो बुरा मिलेगा! और कर्म ही नहीं करोगे तो कुछ उम्मीद भी मत करो कुछ मिलेगा!
- कई बार आपको पता होता कोई आपके साथ दोगलापन कर रहा है! फिर भी आप चुप रहते है किसी वजह से.. लेकिन वो यह समझते है आपको कुछ पता नहीं! उसे यह पता नहीं की जब उसका समय आएगा तो उसे उसके कर्मो से कोई नहीं बचा पायेगा!
Karma quotes in hindi
- अक्षर लोग यह सोचते मेने पिछले जन्म में कोई बुरे कर्म किए होंगे इसलिए उसके साथ बुरा हो रहा है! यह धारणा बिलकुल गलत है! अगर वो ऐसा सोच रहा है तो वो उसके पिछले जन्म के तो नहीं पर इस जन्म के जरूर बुरे कर्म है! क्या पता कुछ बुरा हुआ तो कुछ अच्छे के लिए हुआ हो, सोच को हमेशा सकारात्मक रखो reuslts अच्छे ही आएंगे!
- इंसान की सोच अच्छी हो तो उसके कर्म कभी बुरे हो नहीं सकते!