विश्वास / believe | विश्वास का सही अर्थ
नमस्कार दोस्तों मैं शायर राठौड़ स्वागत करता हूँ आप सबका हमारी अपनी वेबसाइट SHAYARALLINONE पर! हमेशा की तरह आज का यह TOPIC भी बेहद महत्वपूर्ण है! और यह आपको बहुत कुछ सोचने समझने पर मजबूर कर देगा! दोस्तों जीवन में विश्वास का एक बड़ा अहम् रोल होता है! अब इसमें यह होता है की विश्वाश करे तो किस पर करे और करें तो क्यों करें?? आइए दोस्तों इस पर कुछ विस्तार से बात करते है!

विश्वास का सही अर्थ | Believe in hindi
यह एक ऐसा शब्द जब कोई व्यक्ति यह सोच कर अपनी कोई बात या फिर कोई अपनी वस्तु अन्य व्यक्ति के साथ साँझा कर लेता हो की जैसा हम चाहेंगे वैसा ही वह करेगा तो उसे हम विश्वास की परिभाषा दे सकते है!
विश्वास क्या है
बहुत बड़ी हकीकत है विश्वास! विश्वास का सही अर्थ “जब कोई खुद पर विश्वास कर लेता है वो ही दुसरो पर विश्वास कर सकता है! दुसरो को भी विश्वास दिला सकता है! अगर आपको खुद पर ही विश्वास नहीं होगा तो दुसरो पर क्या करेंगे? जब आप कोई काम दुसरो से पूछ कर करेंगे की मैं यह कर सकता हूँ की नहीं? तो इसका मतलब साफ है की आपको खुद पर ही विश्वास नहीं है! यकीन मानिये खुद पर की दुनिया में हमसे बेहतर कोई नहीं! और ऐसा कोई काम नहीं जो आप कर सकते नहीं! जिस काम में आपका मन हो उसी को शुरू करें एक दिन मंज़िल आपके पास होगी!
विश्वास किसके ऊपर किया जाए और क्यों किया जाए | विश्वास का सही अर्थ
मेरा मानना है विश्वास आपको अपने आप पर करना चाहिए! आपसे बड़ा आपका कोई दूसरा साथी नहीं! जो ईश्वर पर आस्था रखते है उनको अपने ईश्वर पर विश्वास करना चाहिए! वो भी तब, जब आप कुछ अच्छा कर रहे हो! क्योंकि फल हमेशा कर्मो का मिलता है! चाहे वो आप अच्छा करो या बुरा! दोस्तों विश्वास तो आपको करना ही पड़ेगा! वो भी अपने आप पर सबसे ज्यादा! तभी आप दुसरो पर भरोसा कर पाओगे! कभी कभी होता यह है किसी पर इंसान विश्वास करता नहीं हो जाता है!
जिस इंसान का किसी ने एक बार विश्वास तोड़ा हो वो कभी किसी पर दुबारा विश्वास नहीं करना चाहता! सच कहते है भरोसा एक स्टीकर जैसा ही होता है जो एक बार उखड़ जाए तो पहले जैसा नहीं रहता! लेकिन यह जरुरी नहीं की जिसने आपका भरोसा तोड़ा हो सब लोग वैसे ही हो! क्योंकि जीवन के पहिए को आगे बढ़ाने के लिए कई लोगों पर विश्वास करना पड़ता है! क्योंकि रिश्ते, व्यवसाय , दोस्ती यह सब विश्वास पर ही टिके रहते है!
10 Best Heart Touching Believe Quotes in hindi
- विश्वास अगर खुद पर हो गया तभी दुसरो पर कर पाएंगे विश्वास एक ऐसी चीज है जिस पर बहुत कुछ निर्भर होने लगता है!
- विश्वास पर ही कुछ रिश्ते टिके होते है! इसलिए अपने रिश्तो को बचाना है तो किसी का विश्वास मत खोइये!
- किसी की बातो में आकर लोग अक्षर उन लोगो को पर शक करने लगते है जिन पर उन्हें सबसे ज्यादा विश्वास होता है!
- जो लोग झूठ बोलते है उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए! क्योंकि वो आपका विश्वास कब खो दे आपको भी पता नहीं चलेगा!
- सच बात है इंसान अगर एक बार धोखा खा ले तो वो किसी और पर विश्वास नहीं करता! लेकिन जरुरी नहीं की सब एक जैसे हो??
- कभी कान का कच्चा इंसान मत बनो! जब तक की पूरी बात का पता ना हो! अक्षर लोग यही गलती करते है लोगो की बातो में विश्वास करके किसी ऐसी अनमोल चीज को खो देते है जिसे दुबारा पाना उनके लिए सपना बनकर रह जाता है!
- विश्वास अगर आपको खुद पर हो गया तो मैं विश्वास के साथ कहता हूँ आपको सही गलत पर विश्वास करना आ जाएगा!
- खुद पर किए विश्वास को कभी कम मत होने दो! आपका अगर कोई विश्वास नहीं तोड़ सकता वो आप खुद हो!
- विश्वाश किसी के साथ दो पल बिताकर नहीं किया जा सकता है! विश्वास समय बिताकर किया जाता है!
- विश्वास करो तो शक मत करो! शक करो तो विश्वास मत करो! दोनों अगर साथ चलेंगे तो आप अपने विश्वास के साथ उनको भी खो देंगे जिन पर आप विश्वास तो करते है! लेकिन शक के साथ!
Good…thinking
Nice